नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय में जाति आधारित गणना -2022 के प्रशिक्षण के अंतिम बैच का प्रशिक्षण प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के शिल्प भवन में शुरू किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी हरि मोहन कुमार द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी गणना कर्मियों से अपेक्षा की और कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
कि आप सभी गणना कर्मी अपने उत्तरदायित्व को पूरी लगन और सत्यनिष्ठा से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करेंगे। प्रशिक्षण में उपस्थित फील्ड ट्रेनर अजीत कुमार, प्रियरंजन कुमार, मो. फारुक अली, रामचंद्र झा, दिलीप कुमार यादव, शशि शेखर गुप्ता, मो. सज्जाद अली उपस्थित रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
