नारायणपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर नगर इकाई द्वारा अभाविप नगर सोशल मीडिया प्रमुख कुंदन राज पोद्दार व कॉलेज खेल प्रमुख संजीव कुमार के नेतृत्व में अभाविप के 64 वें प्रदेश अधिवेशन का पोस्टर विमोचन जय प्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में किया गया
अभाविप का प्रदेश अधिवेशन 5-8 जनवरी छपरा में होने जा रहा है I प्रदेश कार्यसमिति पंकज यादव ने बताया कि अधिवेशन में 1500 छात्र-छात्रा भाग लेंगे। मौके पर कॉलेज खेल सह प्रमुख बबीता कुमारी, विशाखा कुमारी, प्रणवी कुमारी, विशाखा कुमारी, दर्शन कुमार, अभिनंदन कुमार, प्रवीण कुमार, सुमन कुमार आदि उपस्थित रहे I

