बिहपुर। बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी व महामंत्री वरुण कुमार सिंह के आह्वान पर बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष डीलरों ने 9सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। अध्यक्षता डीलर भवेश कुंवर व संचालन पंकज झा ने किया।
Total Downloads: 331
जन विक्रेता ने कहा कि समय से मार्जिन मनी ना मिलना, अनुकंपा की उम्र सीमा ने बढ़ोतरी , तीस हजार रुपया या 300 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन देने, साप्तहिक छुट्टी समेत दिसंबर माह में पैसा जमा कर एसआईओ बनने के बावजूद राशन फ्री में वितरण करवाना आदि विभिन्न मांगों को लेकर 9 जनवरी तक हड़ताल पर हैं।
धरना के बाद जन विक्रेताओं ने मांग पत्र का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। धरना में प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा, बलराम पासवान, योगेन्द्र रजक, धर्मराज पासवान, धर्मवीर सिंह, गौरव कुमार, महेश दास, शशिभूषण पासवान, किशोरी पासवान, योगेन्द्र रजक, मटरू रजक आदि मौजूद थे।

