नवगछिया। नवगछिया के एनएच-31 टोल प्लाजा समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल बैंक कर्मी की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव निवासी सुमित कुमार यादव बताया जा रहा है। मृतक यूको बैंक की शाखा तुलसीपुर में कार्यरत थे।
बुधवार को सुमित बैंक में काम कर बाइक से वापस घर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास टोटो ने उसकी बाइक में टक्कर मारी। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल सुमित को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज रेफर कर दिया। मायागंज में इलाज के दौरान हीं सुमित की मौत हो गई।


