नवगछिया : मंगलवार को परवत्ता पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई एक युवती को नवगछिया से बरामद कर ली। साथ ही बरामद अपहृता के ही निशानदेही पर घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

