नवगछिया । अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कौशल्या मेले का आयोजन रंगरा प्रखंड के सहौरा गांव में भक्ति भाव से किया गया। पौष पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य कौशल जी वैदिक, पंडित मुकेश शास्त्री और उनके सहयोगी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्य के साथ तीन दिवसीय मेले का आयोजन प्रारंभ हो गया। मेले के संरक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मां कौशल्या मेला का आयोजन पूर्वजों ने प्रारंभ किया जो सभी ग्रामीणों के सहयोग से अभी तक लगता रहा है।

सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि माता कौशकी के पूजन के साथ वर्तमान समय में मेले के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। मेले का मुख्य आकर्षण दंगल प्रतियोगिता है, जिसमें प्रदेश स्तर के पहलवानों का आगमन होगा और विभिन्न प्रकार के भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

मौके पर कौशल्या नाट्य कला परिषद के संयोजक अशोक कुमार, अध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह, प्रवक्ता शुमम यादव, विनोद सिंह, शिव कुमार यादव, भूदेव यादव, छविलाल यादव, राकेश रमण, विरेन्द्र यादव, नंदन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *