नवगछिया के लक्ष्मीपुर ग्राम में लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में भीषण ठंड को देखते हुए क्लब के उद्देश्य पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की सेवा के तहत कम्बल वितरण का कार्य किया गया।यह आयोजन लक्ष्मीपुर के मुखिया श्री संजय कुमार मंडल जी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना एवं शहीदों की स्मृति में मौन श्रधांजलि अर्पित करके की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल जी के द्वारा की गई।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विपिन कुमार जिला परिषद एवं श्री संजय मंडल जी मुखिया की उपस्थिति सराहनीय थी।इस कार्यक्रम में 60 जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं शॉल का वितरण किया गया।सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा ने बताया ठंड को देखते हुए प्रारम्भ से ही क्लब द्वारा लगातार कम्बल वितरण का कार्य ग्रामीण व दियारा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
इसके तहत अभी तक क्लब द्वारा 15 शिविर आयोजित किए गए है जिसमें करीबन 1600 कम्बल एवं शॉल का वितरण जरूरतमन्दों के बीच किया गया है।उन्होंने कहाँ की हम तो कम्बल वितरण के कार्य के बहाने आप सभी से आशीर्वाद पाने आएं है।जिससे कि हमारा क्लब आपके आर्शीवाद से क्लब के उद्देश्य पीड़ित मानव की सेवा हेतु निरतंर कार्य करता रहें।
इस सेवा कार्य में नवगछिया के स्थानीय पार्षद श्री अशोक कुमार जयसवाल,दीपक कुमार चिरानियाँ एवं स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।


