नवगछिया : अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां वार्षिक महाधिवेशन जो कि नवगछिया मकन्दपुर चौक से 2 किलोमीटर आगे NH-31 टावर चौक पर होने जा रहा है, जिसमें लाखों लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है । यह सत्संग 18, 19 और 20 फरवरी 2023 शनिवार रविवार और सोमवार को होना निश्चित हुआ है ।
Total Downloads: 81
संतमत सत्संग के अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया ने बताया कि सत्संग प्रेमियों के भोजन की, ठहरने की , स्नान करने की आदि सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है । यहां लाखों रुपए का सामान सत्संग स्थल पर निर्माण के लिए गिर चुका है, जिसकी सुरक्षा में हमारी नवगछिया की पुलिस भी पूरी तत्परता से लगी हुई है।
इस सत्संग के महा अधिवेशन में नवगछिया में पूरे भारतवर्ष से महात्माओं का पदार्पण होगा। लाखों श्रद्धालुओं का भी पदार्पण होगा । इसमें सभी धर्मों के लोगों का समागम होगा चाहे वह हिंदू हो ,मुस्लिम , सिक्ख, ईसाई किसी भी धर्म के हो, यह सत्संग सर्व धर्म सम्मेलन है।

