नवगछिया : अभाविप के आयाम स्टुडेंट्स फोर सेवा(SFS)आयाम भागलपुर (नवगछिया) के माध्यम से नवगछिया के कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा टोला मिलन चौक एवं खैरपुर पर बचे भोजन का सदुपयोग करने का प्रयास,शादी के भोज में बचे भोजन का संग्रह कर वितरण बस्ती में जाकर वितरण किया गया
Total Downloads: 81
वहीं मौके पर प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि हम अपने संगठन के माध्यम से निरंतर पीछले कई महीनों से किसी भी तरह के समाज में भोज में बचे भोजन की जानकारी मिलती है तो अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें संग्रह कर वितरण करने का प्रयास किया जा रहा है
नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि समाज के लोगों से आग्रह है कि किसी के यहां भोजन बचे तो उन्हें अभाविप तक सुचना देंने का प्रयास किया जाय ताकि बचे भोजन का सदुपयोग किया जाय!वही मौके पर अभाविप के एसएफएस के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह एसएफएस नगर प्रमुख रघुवीर कुमार,किशुन कुमार,प्रवीण कुमार,नवीन कुमार सुमित कुमार नवीन कुमार आदि मौजूद थे

