नवगछिया। नवगछिया और परबत्ता की संयुक्त पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया से भागलपुर की ओर जा रही बस में छापेमारी कर एक दर्जन महिला पुरुष को पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ के दौरान नवगछिया के दियारा क्षेत्र के गरीब घर की लड़कियों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लड़कों से शादी के नाम पर दस से पचास हजार रूपये लेकर बेचने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने पांच युवक और चार युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने कि प्रक्रिया पूरी कर ली है। गिरफ्तार लोगों में तस्लीम अंसारी निवासी वीरसौदी जयनगर, कोडरमा झारखंड, संतोष महतो दुधीमी कोडरमा, दयानंद पासवान चंद्रपुरा बोकारो, सचिन शर्मा निवासी कृष्ण नगर मानसरोवर जयपुर राजस्थान, कोमल देवी निवासी सिमरा वार्ड नंबर 8 नवगछिया, सुलोचना देवी उर्फ पूजा निवासी गोलसर घोघा, रूपा देवी, भवानीपुर रंगरा, सीमा देवी निवासी बाराहाट बांका, लक्ष्मी देवी निवासी लोदीपुर भागलपुर शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद हरियाणा के युवक ने बताया कि शादी करवाने के एवज में उससे पचास हजार रुपये लिए गए थे और विवाहित लड़की को कुंवारी बताकर उससे शादी करवाई जा रही थी। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान शादी कराने वाले दलालों ने बताया कि वे लोग गांव देहात के गरीब घरों को चुनते है जिस मां-बाप के लिए लड़की की शादी कराना संभव नहीं होता है ऐसे लोगों को पैसे का लोभ देकर पंजाब हरियाणा के युवक से पैसा लेकर शादी कराते हैं। वह लोग पिछले दस सालों से यह कार्य कर रहे हैं । थानाध्यक्ष ने बताया कि परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी नौ लोगों को जेल भेज जा रहा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *