नवगछिया । ढोलबज्जा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में जिला पार्षद नंदनी सरकार की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं कैंडल जलाकर कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
इस अवसर पर जिला पार्षद नंदनी सरकार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस को प्रेरणा मानकर यहीं से हमलोगों ने कोसी नदी विजय घाट में पक्का पुल बनाने के लिए संघर्ष का आगाज किया था। जिसके लंबे संघर्ष के बाद विजय घाट कोसी नदी में पक्का पुल का निर्माण हुआ। कहा कि सुभाष चंद्र बोस आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
