बिहपुर। झंडापुर पूरब पंचायत के उपमुखिया सुरेश पंडित को घर पर चढ़कर जान मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उपमुखिया सुरेश पंडित ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है। उन्होंने बिहपुर निवासी राजीव यादव को नामजद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
जिसकी प्रतिलिपि एसपी नवगछिया, डीएसपी नवगछिया व बीडीओ बिहपुर को भी दिया है। आवेदन में बताया कि 23 जनवरी को राजीव यादव घर पर चढ़कर गालीगलौज करने लगा और गोली देने की धमकी दी। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
