नवगछिया : नवगछिया आरपीएफ की ओर से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पूर्व संध्या के मौके पर अलग-अलग स्टेशनों पर नक्सली और आतंकवादी हमले की आशंका पर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही स्टेशन पर किसी तरह की संदिग्ध वस्तु को देखने पर तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को सूचना देने की बात कही।
नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए नवगछिया कुर्सेला, कटोरिया, कारागोला आदि स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करने के साथ-साथ इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर किसी तरह की कोई घटना ना हो
इसके लिए हम लोग हर जगह पर यकीन अभियान चलाए और लोगों को भी जागरूक किए। इस मौके पर उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह यादव, अमर कुमार, राकेश कुमार आदि पुलिस बल एवं अधिकारी लोग थे।


