नवगछिया: महिला जागृति शाखा नवगछिया द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 39 वें स्थापना दिवस पर सेवा साप्ताहिक कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत वार्ड नंबर 23 में ब्लीचिंग पाउडर छिड़ककर कूड़ेदान की व्यवस्था करवाकर सफाई करवाई गई। साथ ही विद्यालय में भी जाकर सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सपना शर्मा शाखा सचिव चित्रा टेबरीवाल शाखा सदस्य सीमा गाड़ोदिया, निशा सराफ उपस्थित थे। वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 39 वां स्थापना दिवस पर सेवा साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार महिला जागृति शाखा द्वारा वर्तमान और पूर्व प्रांतीय अधिकारियों को फूल और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

