नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के इलाके में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना के बाद शनिवार के दिन भर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने रंग, अबीर, गुलाल के बीच मैया की प्रतिमा का विसर्जन किया।
बाजार के गौशाला स्थित पोखर में प्रतिमा के विषर्जन का दौर देर रात तक चलता रहा। बाजार के बाल भारती विद्यालय की प्रतिमा का विसर्जन प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह के नेतृत्व में किया गया। वहीं सावित्री पब्लिक स्कूल में निदेशक रामकुमार साहू के देखरेख में रात्रि में भक्ति जागरण का कार्यक्रम हुआ।

