बिहपुर । लत्तीपुर में शनिवार की रात शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस के साथ शराब तस्कर के परिजनों के साथ झड़प हो गई। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को चोट भी आई। एक बाजरा का सिपाही अरविंद कुमार जख्मी हो गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 574

पुलिस को सूचना मिली थी लत्तीपुर में अपने घर पर शराब तस्कर रंजन यादव छिपा हुआ है। इस सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व बाजरा प्रभारी सतीश सिंह दलबल के साथ तस्कर रंजन यादव के घर पहुंचे। पुलिस को देख रंजन यादव घर के पीछे से भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष ने पुलिस से शराब तस्कर को छुड़ाने का प्रयास कराने लगे।

परिजन पुलिस से झड़प करने लगा। इसी क्रम में  रंजन भागने लगा। वहीं परिजनों ने पुलिस पर् ईंट-पत्थर भी चला दिया। जिस करण कुछ पुलिस कर्मियों को चोट अभी आई।  उसके बाद काफी मशक्कत से पुनः रंजन यादव को दबोच लिया गया और थाने लाया गया।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया इस मामले के बाबत दरोगा रामप्रवेश राम के लिखित आवेदन पर 14 लोगों को नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। वहीं रविवार को पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार तस्कर रंजन यादव को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *