नवगछिया । 14 नंबर सड़क स्थित खरीक कॉलेज चौक के समीप मंगलवार को सड़क किनारे कुरकुरे खा रहे एक 8 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रौंद दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ध्रुवगंज निवासी पूर्व सरपंच पति मो. खुर्शीद अंसारी के घायल पुत्र मो. अरसद को इलाज के लिए खरीक पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां एवं बहन के साथ बाजार गया था। वहां से लौटने के दौरान कुछ दूरी पर खड़ी अपनी मां और बहन को आने के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा होकर कुरकुरे खा रहा था। इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि काफी मन्नतें मांगने के बाद पुत्र हुआ था। वह भी काल के गाल में समा गया। इतना कहते ही वह बार-बार बेहोश हो रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चालक को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *