नारायणपुर । मधुरापुर में सोमवार की सुबह 11 बजे गोली फायरिंग के मामले में भवानीपुर पुलिस ने चार आरोपियों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि आरोपियों में अंगराज यादव, टोनी यादव, देवराज यादव व अप्राथमिकी अभियुक्त शंकर यादव को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को चारों को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया।

Whatsapp group Join

बता दें कि सोमवार को 11 बजे दिन में छह-सात की संख्या में आये बदमाशों ने निवास यादव के घर पर छह-सात राउंड गोली फायर किया था। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के दौरान राबो यादव की दीवार में गोली लगने की सूचना है। घटना की सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर एक खोखा बरामद किया था।

घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने बलाहा निवासी रंजीत यादव, शुभम यादव, राजा यादव, अंगराज यादव, टोनी यादव और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ग्रामीणों चर्चा है कि मधुरापुर बाजार में हुई चोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet