नवगछिया: नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर कटिहार की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने अज्ञात युवती ने कूदकर जान दे दी है. युवती की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतिका लाल स्वेटर, ब्लू टोजर पहनी हुई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अज्ञात किशोरी प्लेटफार्म नंबर दो पर टहल रही थी.

अचानक सामने से आ रही मालगाड़ी के सामने वह कूद गई.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाने की बात कही जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. नवगछिया रेल पुलिस शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है जिसके लिये युवती की तस्वीर को सोसल मीडिया पर वायरल किया गया है

आस पास के थानों में वायरलेस भी किया गया है. नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतका की मौत ट्रेन से कटने से हुई है. लेकिन वह कैसे कटी यह हम लोगों की जानकारी में नहीं है. पलिस मामले की जांच कर रही है. 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *