बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने मंगलवार की रात औलियाबाद के जबदर टोला से 15 वर्षीय किशोर सूरज सिंह हत्याकांड के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने भागलपुर भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि 21 जनवरी को क्रिकेट खेलने के दौरान सूरज सिंह को उसी के पड़ोसी किशोर ने कनपटी पर बल्ले से मार दिया था। जिस कारण सूरज जमीन पर घायल होकर गिर गया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिये भागलपुर भेजा था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गया था।

