नारायणपुर । प्रखंड के बलहा गंगा घाट में शनिवार को माघी पूर्णिमा पर दो दिवसीय रामधुन को लेकर 251 कन्या कुमारी व महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। आयोजन समिति के सदस्य वार्ड सदस्य चितरंजन सिंह कुशवाहा ने बताया कि यज्ञ स्थल से गंगा घाट पर जल भर कर पूरा बलहा गांव घुमाकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा।

रामधुन में खगड़िया, सहरसा सहित अन्य जगहों से मंडली आई है। रविवार के शाम समापन होगा। पूर्णिमा को लेकर गंगा घाट में स्नान व मुंडन को लेकर मेला में दुकान सज गये। दो दिवसीय रामधुन का उद्घाटन पूर्व मुखिया तनीशी सिंह ने किया। मौके पर शिक्षक रमेश कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह, शिक्षक दीपक कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *