नवगछिया। नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि माघी पूर्णिमा के कारण कई जिला के श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा किनारे लगती है। इसके कारण जाम लगने की संभावना हो जाती है। सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में भारी वाहनों को रोक दें इसके साथ ही मेला पर नजर रखें।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
वहीं उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की घटना पर भी चर्चा हुई। अनुसंधान ठीक ढंग से हुआ है अपराधी की पहचान हो गई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। बैठक में इंस्पेक्टर भारत भूषण, थानाध्यक्ष बीट्टू कमल, प्रभात कुमार, नीरज कुमार, राजकुमार सिंह, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, ने भाग लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
