नवगछिया । खरीक प्रखंड के राघोपुर बड़ी अलालपुर में शादी के दौरान डीजे पर बज रहे अश्लील गाना नृत्य करने से मना करने पर नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने प्रिंस राज, पिता निवास मंडल सहित उसके भाई रितु कुमार, अमित कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल प्रिंस राज ने परबत्ता थाना सहित एसडीपीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया है कि एक फरवरी को गांव में एक शादी समारोह में कुछ लोग नशे में डीजे पर बहुत तेज आवाज में अश्लील गानों पर नृत्य कर रहे थे। मेरे घर के सामने सड़क पर वे लोग नृत्य करने लगे और महिलाओं को देखकर गलत तरीके से इशारा करने लगे तो मैंने और मेरे भाई ऋतु और अमित ने मना किया।

मना करने के बाद ये लोग भड़क गए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा पत्थर से मारने लगे। घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक सभी लोग भाग गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन दिया गया है उचित करवाई क़ई जयेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *