बिहपुर। रविवार की रात करीब 10 बजे एनएच 31 पर महंत स्थान चौक व बीरबन्ना के बीच युवक की बाइक व मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल युवक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के बलहा वार्ड नंबर 1 निवासी प्रकाश पंडित के 24 वर्षीय पुत्र लालू कुमार के रूप में हुई।
घायल युवक के साथी ने उसे बिहपुर सीएचसी पहुंचाया। गोलीकांड की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह बिहपुर अस्पताल में घायल युवक से जानकारी ली। उसने बताया की हम बिहपुर से नारायणपुर अपने साथी के साथ घर जा रहे थे।
इसी दौरान चेहरा ढंके अपाची बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक रुकवा कर मोबाइल पर झपट्टा मारा और बाइक की चाबी छीन लिया। हाथापाई होने पर मैं भागने लगा तो पैर में गोली मार दी। सीएचसी से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया है


