नवगछिया। व्यवहार न्यायालय में पिछले तीन माह से नियमित जमानत याचिका की सुनवाई नहीं होने से आम अधिवक्ताओं सहित इलाके के लोगों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ लोगों को भी अधिक समय और पैसे खर्च हो रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं।
Total Downloads: 314
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्र, महासचिव जय नारायण यादव, अधिवक्ता रजनीश कुमार, कृष्ण कुमार आजाद, बीरबल कुमार सिंह, रविंद्र कुमार गुप्ता, ललन मण्डल, विभाष प्रसाद सिंह, अजीत कुमार, नंदलाल यादव सहित अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मांग की है कि जल्द से जल्द नवगछिया में पुरानी व्यवस्था के तहत नियमित जमानत की व्यवस्था शुरू की जाए।
बताया कि 29 नवंबर को इस मुद्दे पर अधिवक्ता संघ ने सदस्यों ने एक स्पताह के लिए हड़ताल भी किया था। उसके बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आश्वसन पर हड़ताल समाप्त हुआ। आश्वासन के बाद में अभी तक कोई सकारात्मक आदेश नहीं दिया गया है इससे अधिवक्ता आहत हैं उन लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
