बिहपुर। ट्रक ड्राइवर रवीन कुमार साह साकिन जमालदीपुर थाना खरीक ने झंडापुर ओपी थाने में हथियार दिखाकर मारपीट करने एवं डिक्की से एक लाख रुपया लूटने को लेकर आवेदन दिया है। जिसमें उसने साकिन गणेशपुर थाना खरीक को पर आरोप लगाया है।
आरोप में बताया कि पांच फरवरी को दिन के दस बजे बिहपुर में एक डिपो में गिट्टी-छर्री खाली कर रहा था। इसी बीच आरोपी पुलिस का नेम प्लेट लगे बाइक से और चार -पांच अन्य आदमी से कार से आएष मुझे चारों तरफ से घेर लिया और डंडे व थ्रीनट से बट से बेरहमी पूर्वक पीटने लगा एवं जबरन हथियार का भय दिखाकर डिक्की से एक लाख रुपया लूट कर चलते बना।
पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपियों से गाड़ी खरीदी है। वार्ता के अनुसार गाड़ी का ससमय किश्त सहित 9 लाख रुपया भुगतान कर चुका है। आरोपी जबरन ट्रक छीनना चाहता है। इस बाबत झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया की ट्रक की खरीद -बिक्री में लेनदेन का मामला है। आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है।


