नवगछिया : अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 बाँ महा अधिवेशन नवगछिया में एनएच 31 आसाम रोड भवानीपुर   हिमांशु पेट्रोल पंप के सामने होने जा रहा है इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया द्वारा दी गई उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वर्तमान आचार्य पूज्य पाद महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज सहित अन्य महात्माओं साधकों एवं विद्वान जनों के अमृत उपदेश होंगे सत्संग कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से एवं दोपहर 2:00 बजे से भजन कीर्तन स्तुति प्रार्थना ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन होगा

इस संतमत सत्संग में पूरे भारत ही नहीं विदेश से भी सत्संग प्रेमी एवं महात्माओं का पदार्पण होगा इस कार्यक्रम को लेकर नवगछिया में सत्संग प्रेमी पूरे मन तन धन से लगे हुए हैं कार्यक्रम को लेकर काफी जोर-शोर से तैयारी चल रही है पंडाल की रूपरेखा भी तैयार हो रही है इस कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक सत्संग प्रेमियों एवं महात्माओं के आने की संभावना व्यक्त की गई

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया, सचिव अजय किशोर यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र जयसवाल, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, राकेश चिरानिया, राजू गुप्ता, शशिधर साह, बलराम याद,व नंदलाल यादव, गोपाल मिश्र, श्याम सुंदर पोद्दार, उमेश पटेल, वीरेंद्र यादव, त्रिपुरारी भारती, राजेंद्र यादव आदि थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *