नवगछिया। समय पर सड़क निर्माण पूरी नहीं करने वाले पांच संवेदकों को डीबार करने का प्रस्ताव ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यालय को भेजा है। इसके साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट करने का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।
संवेदकों में गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल के पुत्र तरुण कुमार नीरज भी शामिल हैं। डुमरिया पीडब्लूडी सड़क से झल्लू दास टोला बिषहरी स्थान तक बनने वाली सड़क समय पर नहीं बनाने को लेकर इनके ऊपर डीबार करने की प्रस्ताव ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यालय को भेजा गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार आर्या ने बताया कि यह कार्य 3 करोड़ 40 लाख की लागत से 1 सितंबर 2022 तक कार्य करना था। लेकिन यह कार्य अभी भी अधूरा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कार्य किया जा रहा था, लेकिन लगातार संवेदक को सूचना देने के बावजूद भी वह कार्य समय पर पूरा नहीं किया।
वहीं मुरारी यादव पर कदवा के आश्रम टोला में सड़क बनाने को लेकर समय पर कार्य नहीं करने पर डीबार की कार्यवाही की गई है। वहीं चौधरी कंस्ट्रक्शन के द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत नवगछिया प्रखंड में पंचगछिया बनिया टोला में निर्धारित समय पर कार्य नहीं करने, पटना के संजय कुमार के द्वारा गलत कागजात देकर कार्य कराने, अररिया के स्टार कंस्ट्रक्शन के पर 9500000 रुपये की लागत से समय पर कार्य नहीं करने के कारण इनके ऊपर भी डीवार्ड करने की कार्यवाही की गई है।

कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार वालिया ने बताया कि समय पर कार्यक्रम पूरा करने का प्रतिबंध रहता है, लेकिन इन संवेदकों ने समय पर कार्य नहीं किया। जिसके कारण इनके ऊपर यह कार्यवाही की गई है। साथ ही उनके ऊपर ब्लैक लिस्ट भी करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा कुछ संवेदक जिनका का फर्जी कागजात था उनके ऊपर एफआईआ. करने का भी मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा गया है।

