नवगछिया । शिवरात्रि पूजा और 111 वां अखिल भारतीय संतमत सत्संग शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर रंगरा ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार के अलावे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक मे शिवरात्री पूजा शांति पूर्वक भाई चारे के बीच मनाने की अपील की गई।
Total Downloads: 81
वहीं 18 फरवरी से 20 फरवरी तक होनेवाले अखिल भारतीय संतमत सत्संग में आनेवाले श्रद्धालुओ सुरक्षा के साथ साथ अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसडीओ और एसडीपीओ ने कहा कि शिवरात्रि पूजा में बारात में डीजे नहीं बजेगा। वहीं सत्संग में आनेवाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग किए जाने की बात आयोजनकर्ता को कहा गया।
एसडीपीओ ने कहा कि महिला श्रद्धालुओ की भीड़ के मद्देनजर महिला पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर राजकुमार रजक, सत्संग कमेटी के आयोजक मण्डल के सदस्यों के अलावा विभिन्न पंचायतों से आये लोगो ने भाग लिया। वहीं एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने वार्षिक अधिवेशन के स्थल का निरीक्षण किया।

