नवगछिया । एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिले में हुई घटना और पुलिस की उपलब्धियों की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि किसी भी पब्लिक को कभी भी कहीं पर कोई शिकायत करनी हो तो वह व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से कर सकते हैं। नवगछिया पुलिस जिला के नाम से यह तीनों संचालित है।
उन्होंने कहा कि साइबर सेल ग्रुप जो भी है उस पर जो भी पब्लिक की प्रतिक्रिया आती है या उनके द्वारा कोई बात कही जाती है। उन पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप न 8544428451 साथ ही एसपी नवगछिया के नाम से फेसबुक भी चल रहा है।
एसपी ने बताया कि कि शिवरात्रि को लेकर कहीं पर भी किसी तरह का कोई असामाजिक तत्वों के द्वारा कोई घटना ना कर दे इसके लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि मंगलवार से होने वाले मैट्रिक की परीक्षा को लेकर के नवगछिया में लगभग सभी स्तर की तैयारी की गई है। पिछले दो-तीन दिनों में 44 लोगों की गिरफ्तारी भी अलग-अलग मामले में हुआ है।

एसपी ने बताया कि हम लोगों ने अवैध शराब अधिनियम के तहत एक ट्रक परबत्ता थाना क्षेत्र में शराब पकड़ा है। जिसमें मध्य प्रदेश का चालक बूटा सिंह को भी गिरफ्तार किया है। वहीं गोपालपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गश्ती के दौरान तटबंध पर कुख्यात अपराधी तिनटगा गांव निवासी पूजो यादव उर्फ पुजवा को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया है।

