नारायणपुर : प्राथमिक विद्यालय कछुआ टोला मौजमाबाद में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के तीन कमरे का ताला तोड़कर विद्यालय के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के दूसरे दिन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नूतन कुमारी को रविवार को ग्रामीणों ने फोन करके इसकी सूचना दी। नूतन कुमारी ने सोमवार को भवानीपुर ओपी में चोरी को लेकर लिखित आवेदन दिया।

जिसके बाद भवानीपुर पुलिस ने कहा कि घटना स्थल पसराहा थाना क्षेत्र में है। इसलिए नूतन कुमारी ने खगड़िया जिला अंतर्गत पसराहा थाना पहुंचकर आवेदन दिया तो पसराहा पुलिस ने कहा कि घटनास्थल भवानीपुर ओपी क्षेत्र में है।

इसलिए क्षेत्र निर्धारण के कारण किसी भी थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। प्रधानाध्यापिका द्वारा डाक से दोनों थाना को आवेदन भेज दिया गया। नूतन कुमारी ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर एक हार्न, एंपलीफायर, बड़ा लोहिया, – हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, सरसों तेल, चना दाल, हैंड वाश, साबुन, सर्फ सहित 3 बाल्टी चोरी कर ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *