नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने बुधवार को विभिन्न मामलों में फरार चल रहे शातिर अपराधियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। हत्या व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों के आरोपित डिमाहा मंदिर टोला निवासी पारो यादव पिता जगदीश यादव,
तिनटंगा करारी निवासी सोनू यादव पिता स्व. गोंदे यादव, तिनटंगा करारी के ही प्रवीण यादव पिता स्व. भुवनेश्वर यादव, डिमाहा के अंकित मंडल पिता शिव मंडल व डिमाहा मंदिर टोला के राणा यादव पिता श्रवण यादव के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया।

