बिहपुर। नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। राशन कार्ड आरटीपीएस सेंटर करीब 25 दिन से बंद होने की खबर अखबार में छपने के बाद एसडीओ राशन आरटीपीएस सेंटर पहुंचे और सारी जानकारी कार्यपालक सहायक गौतम से ली।
Total Downloads: 83
उसके बाद एसडीओ ने बताया सारी समस्याओं का समाधान कर दिया गया और आवेदन लेना शुरू करा दिया गया। उसके बाद आधार कार्ड सेंटर पहुंचे और ऑपरेटर को काम में सुस्ती पर फटकार लगायी।
उसके बाद एसडीओ ई कृषि भवन पहुंचे।जहां कर्मियों को मूंग का बीज वितरण करना सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया।वहीं एसडीओ ने बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद को चार पंचायतों में पंचायत भवन के लिये एक सप्ताह के अंदर जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया।

