नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर बिंदटोली, जहांगीरपुर बैसी सहित गंगा और कोसी नदी में बाढ़ से पूर्व कटाव रोधी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जलसंसाधन विभाग के द्वारा निकाले गए संविदा के आधार पर संवेदक भी तय हो गए हैं। फरवरी के अंत तक कार्य शुरू होने की संभावना है।

Whatsapp group Join

मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के द्वारा निकाले गए निविदा के आधार पर संवेदक को तय कर लिया गया है। गंगा नदी के इस्माईलपुर बिंदटोली में स्पर संख्या एक के डाउनस्ट्रीम में 100 मीटर एक करोड़ की लागत से जिओ वैग का कार्य किया जाएगा। यह कार मुजफ्फरपुर के मा शेरावाली कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाएगा। स्पर संख्या 6 अप स्ट्रीम में दो करोड़ 22 लाख की लागत से औरंगाबाद के कंपनी द्वारा कार्य किया जाएगा।

वहीं स्पर 5 एन 2 से 3 स्पर संख्या नौ के डाउनस्ट्रीम तक एक करोड़ 51 लाख की लागत से कार्य किया जाएगा। वहीं कोसी नदी में जहांगीरपुर बैसी में 590 मीटर में तीन करोड़ 79 लाख की लागत से परकयूपाईन जियो बैग बल्ला से कार्य किया जाना है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि संवेदक तय हो गया है इकरारनामा के बाद कार्य प्रारंभ होगा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet