गोपालपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी बीना कुमारी चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों के द्वारा रुपया उठाकर घर नहीं बनाने को लेकर के 132 लाभुकों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। थाना स्तर पर 132 लोगों की सूची सौंपी है कि अगर वह चेतावनी के तहत समय पर घर निर्माण कार्य शुरू कर देता है तो उसके ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई नहीं होगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड के गंगा से कटा विस्थापित 143 परिवारों को जमीन उपलब्ध होने पर आवास योजना का लाभ दिया गया है। यहां पर गंगा कटाव से विस्थापित बाबू टोला कमला कुंड पंचायत में 80 लोगों को सैदपुर पंचायत में 42 लोगों को एवं करारी तिनटंगा पंचायत में 21 लोगों को पर्चा मिलने के उपरांत आवास योजना का लाभ दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *