बिहपुर । बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी किसान भूगोल सिंह (51वर्ष ) से मकई पटवन करने के एवज में पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर भूगोल सिंह ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

वहीं आवेदन में बताया है कि 13 फरवरी को समय तीन बजे शाम में नगरपारा मौजा स्थित खेत में मकई पटवन कर रहे थे। तभी भ्रमरपुर निवासी बदमाश बंदूक लेकर चार अज्ञात अपराधकर्मी को लेकर आ गया। उसने पटवन के एवज में पांच लाख रंगदारी मांगी।

रुपया देने से इनकार किया तो मुझे और मजदूर को गाली गलौज कर भगा दिया। उसके बाद शाम छह बजे मेरे घर पर फायरिंग की। एसपी ने बताया की इस मामले के बाबत बिहपुर थानाध्यक्ष को जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई का करने का निर्देश दिया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *