नवगछिया : गोपालपुर थाना में सोमवार को प्रेमी युगल की गिरफ्तारी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी ने अपनी सोलह वर्षीय पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाते हुये 22 अक्टूबर 2022 को ग्रामीण ग्रामीण जगरनाथ महतो के पुत्र अमर महतो व उसके परिजनों पर मामला दर्ज कराया था। गोपालपुर पुलिस ने पानीपत से दोनों को बरामद कर थाने लाई। सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में बिंद टोली की महिलाएं व पुरुष थाना पहुंच कर दोनों को अपने हवाले करने की मांग करने लगे जिससे अफरातफरी मच गई।

स्थानीय विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी, उप प्रमुख बाबूमनि यादव उर्फ कमांडो यादव, मुखिया मंकेश्वर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव व विजय सिंह, भाजपा नेता आलोक सिंह व गुलाबी सिंह थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि मामला न्यायालय में है। न्यायालय के निर्देश पर ही इस मामले में कुछ होगा। इस दौरान थाना परिसर में माहौल काफी तनाव पूर्ण रहा। थानाध्यक्ष ने सूझबूझ से मामले को शांत कराया।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। लड़की नाबालिग है। लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि लड़के को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया और लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज करवायी गयी। न्यायालय के निर्देश पर मेडिकल परीक्षण करवा कर पुन:न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई की जायेगी।

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग से जुडा हुआ है।गोपालपुर पुलिस ने लड़का व लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला न्यायालय के अधीन है। थानाध्यक्ष ने थाना पहुंचे जनप्रतिनिधियों को समझा बुझा कर वापस भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *