भागलपुर में शिवरात्रि के मेले में ही एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी की जिद्द करने लगी। इसके बाद सोमवार की देर रात प्रेमी ने प्रेमिका से शादी रचा ली। शादी मिरजानहाट के विषहरी मंदिर में कराई गई। दरअसल भागलपुर के इशाकचक के लालुचक भट्ठा की रहने वाली 19 वर्षीय मनीषा और मिरजानहाट के रहने वाले 22 वर्षीय प्रिंस एक दूसरे से 6 वर्षों से प्रेम करता था। दोनों कोचिंग में साथ ही पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ था।

छुप-छुप कर मिलते थे दोनों

प्रिंस व मनीषा दोनों एक साथ कोचिंग में पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ था। दोनों एक दूसरे से छुप छुप कर मिला करता था। सोमवार की देर रात प्रिंस कुमार मेला देखने के लिए गया था, इसी दौरान वहां पर मनीषा भी पहुंच गई। प्रिंस से शादी करने की जिद्द मचा दी।

घर लेकर गया प्रिंस

जिद्द के बाद प्रिंस अपनी प्रेमिका को लेकर अपने घर आ गया। प्रिंस के परिजनों ने मनीषा के घर वालों को इसकी सूचना दी। मनीषा के परिजन शादी करने से इनकार कर दिया। लेकिन मनीषा शादी की जिद्द पर अड़ी रही। जिसके बाद मनीषा के परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों की शादी विषहरी मंदिर में करा दी गई। माँ मनसा को साक्षी मानकर मनीषा और प्रिंस एक दूजे के हो गए।

दोनों ने साथ जीने का किया फैसला

वहीं, दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई है। मनीष ने बताया कि 6 वर्ष से प्यार करते थे। अब शादी कर लिया। दोनों एक साथ अच्छे से रहेंगे। दोनों के घरवाले भी शादी से खुश हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *