नवगछिया। नवगछिया में बढ़ते अपराध, कटाव, नवगछिया को पूर्ण जिला, ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा 23 फरवरी को अनुमंडल मुख्यालय में दिन के 11 बजे से एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
इसको लेकर नया टोला नवगाछिया में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा कि धरना सिर्फ नवगछिया में ही नहीं पूरे बिहार में लोजपा रामविलास का धरना देगा।
बिहार की नीतीश कुमार की कुशासन की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष अजय पासवान, निशांत चौरसिया, कैलाश यादव, शिवनंदन यादव, रविशंकर प्रसाद, सौरभ कुमार, अंकित कुमार, सुमित कुमार एवं अनेकों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
