नवगछिया। नवगछिया फागुनी मेला को लेकर गुरुवार को खाटू वाले श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि राजस्थान के खाटू में लगने वाले फागुनी मेला पर गुरुवार को 11 बजे दिन में गरीबदास ठाकुरबाड़ी में बाबा का दरबार लगाकर निशान पूजन होगा।

निशांन पूजन एवं भजन के बाद दोपहर दो बजे निशान शोभायात्रा नवगछिया बाजार भ्रमण करेगी और 24 फरवरी को सुबह 10 बजे गरीब नवाज एक्सप्रेस से राजस्थान के खाटू के लिए श्याम भक्त प्रस्थान करेंगे।

प्रेस वार्ता में भागलपुर से आए केंद्रीय रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, राजेश ढांढनिया, मनोज बुधिया, प्रकाश गोयनका, मो. औरंगजेब एवं नवगछिया श्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, नंदलाल तिवारी, संदीप चिरानियां, रॉकी भरतीया, गोविंद केडिया थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *