नवगछिया : पुलिस जनसहभागिता मोटरसाइकिल रैली कार्यक्रम के तहत नवगछिया पुलिस अब तक 154 गांवों में अपनी दस्तक दे चुकी है। रंगरा थाने में मीडिया से मुखातिब नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि नवगछिया नगर परिषद के 20 वार्डों में भी पुलिस पहुंच चुकी है। जबकि अनुमंडल के कुल 256 गांवों और नगर के सभी वार्डों में पहुंचने की योजना है। एसपी ने कहा कि शनिवार तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

जिसके बाद रविवार 26 को सभी थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री देव टेलीकास्ट के माध्यम से पुलिसकर्मियों और आम लोगों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे। नवगछिया पुलिस कार्यालय में भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। रविवार को स्थानीय लोगों को भी थाने पर बुलाया जाएगा। 27 फरवरी को पुलिस केंद्र नवगछिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

होली को लेकर खास चौकसी का दिया गया है निर्देश

एसपी ने कहा कि अगले माह होली है, जिसको लेकर सभी थानों के पुलिसकर्मियों को खास चौकसी रखने का निर्देश दिया गया है। रोजाना शराब बरामद करने का भी निर्देश दिया गया है। खासकर समवर्ती क्षेत्रों के रास्ते शराब तस्करी होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। इसके अलावा नवगछिया के सभी थानों में पहले ही कंप्यूटर लगा दिया गया था। बचे हुए चार ओपी में भी कम्प्यूटर और प्रिंटर लगा दिया गया है। जबकि सभी थानों में इंटरनेट लगाने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *