खरीक : एससी-एसटी एक्ट और जानलेवा हमले मामले में सात माह से फरार चल रहे जपतेली निवासी अनिल यादव व सत्तन यादव को शुक्रवार की देर रात पुलिस ने भागलपुर के बरारी हाउसिंग बोर्ड के समीप से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की देर रात परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार को सूचना मिली कि दोनों हाउसिंग बोर्ड के समीप स्थित एक मकान में रह रहे हैं।
इसके बाद जेएसआई अविनाश कुमार, नजा प्रभारी सतीश चंद्र सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देख दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने खदेड़कर दोनों को दबोचा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया
जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले के आरोपियों के घरों पर 18 जनवरी को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई की प्रकिया शुरू कर दी थी। फिर तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।


