बिहपुर । 4 से 6 मार्च तक पंडौल (मधुबनी) में आयोजित 29 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक/बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नवगछिया बालक व बालिका टीम का चयन 2 मार्च गुरुवार को बिहपुर के रेलवे  के  मैदान पर किया जाएगा।

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी। बताया कि चयन समिति में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, मो. सैफ अली व मुकुल कुमार रहेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, जीबी कॉलेज के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष सह संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्य प्रियदर्शी मौजूद रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *