मतदान की तैयारियां पूरी

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कोसी शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन की अधिसूचना कर दी है. चुनाव कार्यक्रम के तहत 31 मार्च को मतदान होंगे एवं 5 अप्रैल को मतगणना करायी जायेगी. इस चुनाव में चार प्रमंडल के 14 जिला के कुल 17 हजार 623 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 14 हजार 272 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 3 हजार 351 शामिल है.

Whatsapp group Join

मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया

जिला स्तर पर वोटरों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. निवर्तमान विधान परिषद सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल 08 मई 2023 को पूरा हो रहा है. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने संबंधित सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है.

चुनाव में चार प्रमंडलों के 14 जिले शामिल,

कोसी शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत पूर्णिया, कोसी, भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल के 14 जिला सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज जिला को शामिल किया गया है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17,623 है.

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू :

  • चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने संबंधित सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है. इसके साथ ही कोसी शिक्षक निर्वाचन के संभावित प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गये है. भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने निर्देश दिया है. साथ ही चुनाव में कोविड -19 के रोकथाम उपायों के बारे में मौजूदा निर्देशों का अक्षरत: पालन कराने का निर्देश दिया है.
    चुनाव कार्यक्रम
  • अधिसूचना जारी के साथ नामांकण कार्य – 06 मार्च (सोमवार) से शुरू
  • नामांकन की अंतिम तिथि – 13 मार्च (सोमवार) तक
  • नामांकन पत्र की जांच – 14 मार्च (मंगलवार) को
  •  नाम वापसी की अंतिम तिथि – 16 मार्च (गुरुवार)
  • मतदान की तिथि – 31 मार्च (शुक्रवार) ,सुबह 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक
  •  मतगणना – 05 अप्रैल 2023 (बुधवार) को
  •  मतदान प्रक्रिया की समाप्ति – 11 अप्रैल 2023 को होगी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet