नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पति की आत्महत्या के बाद पत्नी और परिवार के लोगों का बुरा हाल हो गया है। घटना के दूसरे दिन परिवार के लोगों के साथ रोती हुई पत्नी ने कहा कि हमलोगों में कोई विवाद नहीं हुआ था। वह पति के साथ बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा देकर स्टेशन पर पहुंची थी। पति से खाना निकालने की बात कही जिस पर वह चिल्ला उठा और अचानक पीछे से आ रही ट्रेन में कैसे कूद गए यह समझ में नहीं आया। मृतक कुंदन की पत्नी अंशु रो-रोकर अपने मां से कहते कहते अचेत हो रही थी।
मंगलवार शाम में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पटना के मोकामा निवासी कुंदन कुमार ने अपनी पत्नी से किसी बात पर हुई विवाद में मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दिया था। बुधवार को नवगछिया जीआरपी के द्वारा पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर उसे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि पति पत्नी दोनों गुजरात में रहकर काम करते थे।
वहीं पर प्रेम विवाह किया था। 2 दिन पूर्व विवाह समारोह में भाग लेने के लिए गुजरात से यहां आए थे। इसी दौरान अंशु की परीक्षा शुरू हो गयी। वह परीक्षा देने नवगछिया आई हुई थी। जहां पर परीक्षा देने के बाद किसी बात को लेकर विवाद में कुंदन ने माल गाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दिया। जीआरपी के प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पत्नी के बयान पर यूडी मामला दर्ज किया या है।


