बिहपुर । प्रखंड के अमरपुर में सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद व आरओ आमिर हुसैन दलबल के साथ पहुंचे। जैसे ही जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई जेसीबी जेसीबी खराब हो गया। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग जुट गये और प्रशासन के लोगों से बहस करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप सरकारी अमीन पर शाम के समय मापी करने और मापी का नोटिस नहीं देने का आरोप लगाया।
Total Downloads: 83
वहीं ग्रामीणों के द्वारा अनुरोध करने पर छह दिन का समय दिया गया। इस बाबत सीओ बिहपुर बलिराम प्रसाद ने बताया कि सड़क को अवैध कब्जे से मुक्त करने को लेकर छह दिनों का समय दिया गया है। अगर स्वेच्छा से अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाएगा तो सातवें दिन सड़क को कब्जा मुक्त कर दिया जाएगा।
