नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पर से पारिवारिक विवाद में महिला ने गंगा में छलांग दिया. महिला की पहचान मधेपुरा जिला के बिहारीगंज निवासी मोहम्मद इजराइल की 25 वर्षीय पत्नी रवाना खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला ने किसी बात को लेकर अपने बच्चों की पिटाई कर दी थी. जिसके बाद महिला की अपने पति से फोन पर विवाद हो गया गया. पति ने फोन पर महिला को तीन तलाक देने की धमकी दे डाली. धमकी सुनते ही महिला ने विक्रमशिला सेतु के 60 नंबर पिलर के पास से गंगा नदी में छलांग लगा दी.
मछुआरों ने नाव से महिला को गंगा नदी बाहर निकाला
गंगा नदी में मौजूद मछुआरों की नजर जब महिला पर पड़ी तो मछुआरों ने नाव से महिला को गंगा नदी बाहर निकाल कर किनारे लाया. जिसके बाद राघोपुर पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार मंडल ने टीओपी और परबत्ता थाना एवम डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना के तुरंत बाद टीओपी प्रभारी हरिकिशोर सिंह एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई.
महिला की स्थिति खराब देखते हुए उसे डायल 112 की टीम तारानंद सिंह, सिपाही अरुण कुमार व इमरान आलम ने इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को बेहतर इलाज के भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है.


