नवगछिया : नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के टाॅल टेक्स प्लाजा के पास शनिवार के अहले सुबह एन एच -31 पर कार एवं मैजिक के आमने सामने की टक्कर मे वाहन पर सवार सात व्यक्ति घायल हो गये घायलो मे मैजिक पर सवार यात्री बताये जा रहे है सभी घायलो को एन एच आई के एबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया
Total Downloads: 323
जहां चिकित्सको द्वारा सभी घायलो का इलाज किया गया घायलो मे राजेन्द्र दास फूल देवी, अंजली देवी, मौसम कुमारी ,अर्चना देवी, मुकेश दास एवं बबलू कुमार शामिल है सभी खगड़िया परबत्ता के निवासी है एवं एक ही परिवार के बताये जा रहे है वही पुलिस ने दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे मे ले लिया है इस संबंध में नवगछिया थानां में घायलो के बयान पर प्रथमिकि दर्ज की जा रही है।
