नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर से बिंदटोली के बीच गंगा नदी के कटाव से बचाव के लिए होने वाले कार्य से पूर्व दो अपराधियों के गुटों में बालू को लेकर के जमकर गोलीबारी हुई। गोली की आवाज से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही इस्माईलपुर, गोपालपुर और रंगरा पुलिस गंगा पार मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख कर दोनों गुट के अपराधी वहां से भागने में कामयाब हो गए।

जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर से बिंदटोली के बीच इस वर्ष फिर से कटाव रोधी कार्य होना है जिसके लिए इस कार्य में बोरी में बालू भरकर कार्य किया जाएगा। बालू को लेकर इस्माईलपुर और गोपालपुर के दो गुट आमने-सामने हैं। दोनों गुटों के बीच इस बालू उठाव को लेकर के वर्चस्व बनाए रखने के लिए गोलीबारी शुरू हो गयी।

गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के बयान पर गोपालपुर थाने में गोपालपुर के उप प्रमुख कमांडो यादव, सचिन यादव और इस्माईलपुर के अरविंद यादव, फंटूश यादव सहित डेढ़ दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आधे दर्जन से अधिक आज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालू के लिए गुटबाजी के कारण यहां पर गोलीबारी हुई है। हम लोगों ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *