नवगछिया ; गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय परिसर के अधूरे भवन में फेंकी गई कई कार्टन एक्सपायरी दवा मिली है। फेंकी दवा देखकर इसकी सूचना लोगों ने भागलपुर सिविल सर्जन और गोपालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार को दी। डॉ. सुधांशु कुमार ने अपने कर्मियों को लेकर दवा जब्त की।

स्थानीय ग्रामीण सह वार्ड पार्षद प्रमोद पंडित और कांग्रेस नेता शंकर सिंह अशोक ने बताया कि सुबह-सुबह यहां पर फोलिक एसिड और आयरन की टेबलेट जो वर्ष 2021 में एक्सपायर हो चुका था।

वह फेंका हुआ मिला। दवा को लेकर के भागलपुर के सिविल सर्जन ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपालपुर को पूरी रिपोर्ट मांगी गई है कि उस दवा का वितरण कब और किस परिस्थिति में हुआ था और क्यों इसे फेंका गया है पूरी जांच के बाद संबंधित कर्मी एवं अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *